ब्रिक्स में आज मोदी का भाषण

ब्रिक्स में आज मोदी का भाषण

नई दिल्ली (महामीडिया): दुनिया की तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं के समूह ब्रिक्स की 16वीं समिट रूस के कजान में हो रही है। रूस, चीन, ब्राजील, साउथ अफ्रीका समेत 28 देशों के राष्ट्र प्रमुख इसमें पहुंचे हैं। इस साल समिट की अध्यक्षता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कर रहे हैं। पीएम मोदी आज यहां भाषण देंगे।

यूरोपियन यूनियन  को पछाड़कर ब्रिक्स  दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर आर्थिक संगठन बन चुका है। ग्लोबल जीडीपी  में यूरोपियन यूनियन  के देशों की कुल हिस्सेदारी 14% है, वहीं ब्रिक्स देशों का हिस्सा 27% है।

 ‘राइजिंग इकोनॉमी’ के कॉन्सेप्ट पर बने इस ग्रुप में पिछले साल तक 5 देश ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। इस साल युएइ , ईरान, इजिप्ट और इथोपिया औपचारिक सदस्य बन जाएंगे। पिछले साल 34 और इस साल 40 देशों ने संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई है।

सम्बंधित ख़बरें