फाइटर जेट तेजस मार्क की पहली उड़ान सफल 

फाइटर जेट तेजस मार्क की पहली उड़ान सफल 

भोपाल [ महामीडिया] फाइटर जेट तेजस मार्क 1A की पहली उड़ान गुरुवार को बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की फैसिलिटी में सफल तापूर्वक हुई। यह उड़ान करीब 18 मिनट की रही। कुछ दिनों पहले ही विमान में डिजिटल फ्लाई वायर फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर लगाया गया। इस सिस्टम के कारण रडार, एलिवेटर, फ्लैप्स और इंजन का कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिकली तरीके से होता है। फ्लाई बाय वायर विमान को अधिक सुरक्षित बनाता है। तेजस मार्क 1ए पिछले वैरिएंट से हल्का है। हालांकि आकार में उतना ही बड़ा है। यह 43.4 फीट की लंबाई और 14.5 फीट की ऊंचाई है। यह अधिकतम 2200 किमी प्रति घंटे से उड़ान भर सकता है। कॉम्बैट रेंज 739 किमी है। इसकी फेरी रेंज तीन हजार किलोमीटर है। तेजस मार्क 1ए अधिकतम 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें नौ हार्ड प्वाइंट्स हैं। साथ ही 23 मिलिमीटर की ट्विन-बैरल कैनन लगी है।

सम्बंधित ख़बरें