
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी
भोपाल [महामीडिया] केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। 91.64 फीसदी के साथ एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं 85.70 फीसदी छात्र पास हुए हैं। विजयवाड़ा ने 99.60 फीसदी के साथ देश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 99.32 फीसदी के साथ त्रिवेंद्रम रहा है। भोपाल क्षेत्र का परिणाम 82.46 फीसदी रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) ने 99.29% के पास परसेंटेज के साथ देश के संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं केंद्रीय विद्यालय (केवी) 99.05% और केंद्रीय तिब्बती विद्यालय (एसटीएसएस) 98.96% के साथ क्रमशः: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अन्य संस्थानों में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 91.57% और सरकारी स्कूलों में 90.48% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। निजी स्कूलों का प्रदर्शन 87.94% रहा है।