
शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद
मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद आज मंगलवार को भारतीय बाजार में भयावह गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1281.68 अंकों की गिरावट के साथ 81,148.22 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई की निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 346.35 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 24,578.35 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 35 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी गिरावट के बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 0.99 प्रतिशत की बढ़त और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 3.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।