सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी

सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी

भोपाल [महामीडिया] CBSE ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं के एग्जाम्स 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच हुए थे। इस साल करीब 44 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम्स दिए थे। सीबीएसई ने 12वीं के बाद 10वीं परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। भोपाल रीजन के 92.71% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इस बार ओवरऑल रिजल्ट 93.66 प्रतिशत रहा है। पिछली बार का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत रहा था ।

त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्‍ट सबसे बेहतर

  • त्रिवेंद्रम – 99.79%
  • विजयवाड़ा – 99.79%
  • बेंगलुरु – 98.90%
  • चेन्नई – 98.71%
  • पुणे – 96.54%
  • अजमेर – 95.44%
  • दिल्ली वेस्ट – 95.24%
  • दिल्ली ईस्ट – 95.07%
  • चंडीगढ़ – 93.71%
  • पंचकूला – 92.77%
  • भोपाल – 92.71%
  • भुवनेश्वर – 92.64%
  • पटना – 91.90%
  • देहरादून – 91.60%
  • प्रयागराज – 91.01%
  • नोएडा – 89.41%
  • गुवाहाटी – 84.14%

सम्बंधित ख़बरें