ब्रम्हचारी गिरीश जी ने प्राचार्यों को ग्लोबल स्कूल लीडर पुरस्कार से सम्मानित किया

ब्रम्हचारी गिरीश जी ने प्राचार्यों को ग्लोबल स्कूल लीडर पुरस्कार से सम्मानित किया

भोपाल[ महामीडिया ]महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख एवं महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी ने ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम पुरस्कार से सर्वश्रेष्ठ प्रशासकों और प्राचार्यों को सम्मानित किया है । ग्लोबल स्कूल लीडर उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले  प्राचार्यों में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के नौ प्राचार्य और एक अतिरिक्त निदेशक शामिल हैं।

यह पुरस्कार महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद की प्राचार्या श्रीमती वासंती परशुरामन, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय तंजावुर की प्राचार्या श्रीमती लक्ष्मी, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय भंडारा की प्राचार्या श्रीमति श्रुति ओहले, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय सिलचर की प्राचार्या सुश्री शमिता दत्ता, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय गुवाहाटी की प्राचार्या श्रीमती पांचाली राय, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय सुल्तानपुर के प्राचार्य जे.एन.उपाध्याय महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय छतरपुर के प्राचार्य सी.के.शर्मा, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय बालाघाट के प्राचार्य सतीश चौरसिया, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय नोएडा की प्राचार्या श्रीमती वीना बहुगुणा सहित सर्वश्रेष्ठ प्रशासक का पुरस्कार महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अतिरिक्त निदेशक यतीश सक्सेना को प्रदान किया गया है। इस अवसर पर ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। एक गरिमामय समारोह में यह पुरस्कार वितरित किए गए।

सम्बंधित ख़बरें