दिल्ली सहित 12 राज्यों में हीटवेव

दिल्ली सहित 12 राज्यों में हीटवेव

भोपाल [महामीडिया] मौसम विभाग ने  दिल्ली सहित 12 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान के चार जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी हुआ है।  मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के छह जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इसमें कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर रह सकता है। 

सम्बंधित ख़बरें