भारत ने 4.24 लाख टन चीनी का निर्यात किया

भारत ने 4.24 लाख टन चीनी का निर्यात किया

भोपाल [महामीडिया] भारत ने चालू विपणन वर्ष 2024-25 में अप्रैल माह तक 4.24 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। इसमें से 92,758 टन की अधिकतम खेप सोमालिया को भेजी गई है। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। भारत में विपणन वर्ष 2024-25 के लिए चीनी निर्यात की अनुमति 20 जनवरी, 2025 को दी गई थी। निर्यात के लिए अनुमति कुल मात्रा 10 लाख टन हैअब तक किए गए कुल निर्यात में से अधिकतम खेप सोमालिया को 92,758 टन, उसके बाद अफगानिस्तान को 66,927 टन, श्रीलंका को 60,357 टन और जिबूती को 47,100 टन की खेप भेजी गई है।

सम्बंधित ख़बरें