डिजिटल मुद्रा लेनदेन का दायरा पांच देशों में बढ़ाएगा भारत

डिजिटल मुद्रा लेनदेन का दायरा पांच देशों में बढ़ाएगा भारत

भोपाल [महामीडिया] भारत अब सीमा पार केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा लेनदेन का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। थोक और खुदरा दोनों तरह के लेनदेन के लिए सीमा पार  तंत्र विकसित करने हेतु एशिया और यूरोप की कुछ विकसित अर्थव्यवस्थाओं सहित 4 से 5 देशों के केंद्रीय बैंकों के साथ सरकार की बातचीत चल रही है । इससे धन प्रेषण की लागत घटने और सीमा पार लेनदेन पर फिलहाल विभिन्न स्तरों पर मौजूद जांच में ढील मिलने की उम्मीद है। यह भारत के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि देश में बड़े पैमाने पर विदेश से पैसे भेजे जाते हैं। भारत धन प्रेषण प्राप्त करने वाले प्रमुख देशों में से एक है। भारत को कुल प्राप्त धनप्रेषण में अमेरिका की हिस्सेदारी 27.7 प्रतिशत , यूएई की 19.2 प्रतिशत , ब्रिटेन की 10.8 प्रतिशत , सऊदी अरब की 6.7 प्रतिशत  और सिंगापुर की 6.6 प्रतिशत है।इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें