बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत

उमरिया [ महामीडिया ] बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज गुरुवार को एक तेंदुए की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बांधवगढ़ के मानपुर बफर परिक्षेत्र के खिचकिडी बीट के आरएफ 263 में तेंदुए का शव पाया गया है। यहां तेंदुए का शव पड़ा होने की जानकारी बुधवार की शाम को ही पार्क प्रबंधन को मिल गई थी लेकिन गुरुवार की सुबह पार्क की टीम मौके पर पहुंची। शव को देखने से साफ समझ में आ रहा था कि कई दिन पुराना था। शव सड़ने लगा था और उसमें कीड़े लग चुके थे। तेज गर्मी के कारण शव दुर्गंध भी मारने लगा था। मौत की वजह आपसी संघर्ष ही है। तेंदुए के शव पर चोट के जो निशान पाए गए हैं वह लंबे नाखूनों और दांतो के हैं जिससे साफ हो रहा है कि तेंदुए की मौत किसी दूसरे तेंदुए अथवा बाघ से संघर्ष में हुई है। आसपास के निरीक्षण में भी संघर्ष के निशान पाए गए हैं। घटना स्थल की जांच के बाद पार्क प्रबंधन ने तेंदुए के शव का परीक्षण कराया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शेष जांच के लिए शव के आवश्यक अवयव रख लिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें