मोदी ने मोबाइल डेटा की कीमत भारत में सबसे कम बताया 

मोदी ने मोबाइल डेटा की कीमत भारत में सबसे कम बताया 

नईदिल्ली [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस के आठवें एडिशन की नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरुआत की। इस दौरान मोदी ने कहा कि आज दूसरे देशों में मोबाइल डेटा की कीमत भारत की तुलना में दस गुना महंगी है। भारत का एक ही मिशन है- दुनिया को जोड़ना। इस टेक इवेंट में दुनियाभर के 120 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं। 400 से ज्यादा एग्जीबिटर और लगभग 900 स्टार्टअप भी शामिल हुए है। आईएमसी 2024 के एग्जीबिशन में पीएम मोदी को टेक इनोवेशन्स दिखाए गए। पीएम के साथ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। 

 इस दौरान मोदी ने कहा कि-

  • पिछले दस साल में, भारत ने जो ऑप्टिकल फाइबर बिछाए हैं, वे चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी से आठ गुना अधिक हैं। दो साल पहले, हमने 5G लॉन्च किया था। आज हर जिला 5G से जुड़ गया है। अब हम 6G तकनीक पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।
  • दूरसंचार क्षेत्र में सुधारों से इंटरनेट डेटा की कीमतों में गिरावट आई है। आज भारत में मोबाइल डेटा की कीमत 12 सेंट प्रति जीबी है। दूसरे देशों में एक जीबी डेटा दस गुना महंगा है। आज भारतीय हर महीने औसतन 30 GB डेटा का उपभोग करते हैं।
  • फोन तब तक सस्ते नहीं हो सकते थे जब तक कि हम उन्हें भारत में निर्मित नहीं करते। 2014 में, केवल दो मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट थीं। आज यह 200 से अधिक है। पहले हम विदेशों से स्मार्टफोन आयात करते थे। अब, हम भारत में छह गुना अधिक फोन बनाते हैं।
  • जन धन, आधार और यूपीआई का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ओएनडीसी डिजिटल कॉमर्स सेक्टर में क्रांति लाएगा। मोदी ने कहा कैसे हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म ने जीवन को आसान बना दिया है।
  • आज भारत टेलीकॉम और उससे जुड़ी टेक्नोलॉजीज के मामले में दुनिया के सबसे हैपनिंग देशों में से एक है। भारत में 120 करोड़ यानी 1200 मिलियन मोबाइल फोन यूजर्स हैं। भारत में 95 करोड़ यानी 950 मिलियन इंटरनेट यूजर्स हैं। भारत में दुनिया का 40% से ज्यादा का रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन होता है।
  • प्राचीन सिल्क रूट से लेकर आज के टेक्नोलॉजी रूट तक भारत का एक ही मिशन रहा है- दुनिया को कनेक्ट करना और नए रास्ते खोलना। ऐसे में  साझेदारी भी प्रेरक और शानदार मैसेज है। जब लोकल और ग्लोबल का मेल होता है तब पूरी दुनिया को इसका लाभ मिलता है। यही हमारा लक्ष्य है।
  • इवेंट में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- 'दूरसंचार की शक्ति के कुछ सबसे अच्छे उदाहरण डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम्स हैं। ये स्कीम्स एक दिन में लोगों के बैंक खातों में डेली बेसिस पर 1 करोड़ से अधिक डायरेक्ट कैश ट्रांसफर्स करती है।'
  • सिंधिया ने कहा "भारत में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के 924 मिलियन यूजर्स हैं। भारत में ओएफसी फाइबर केवल 11 मिलियन रूट किमी था, आज यह 41 मिलियन रूट किमी है।"
  • उन्होंने कहा- अगले साल के मध्य तक, हम पूरे भारत में 4जी सेवा शुरू कर देंगे। हमने भारत में सबसे तेज़ 5G रोलआउट किया है। केवल 21 महीनों की अवधि में 98 प्रतिशत जिलों और 90 प्रतिशत गांवों को कवर किया गया।

सम्बंधित ख़बरें