
नाटो की बैठक आज
मुंबई [महामीडिया] आज नाटो की अहम बैठक हो रही है जिसमें अमेरिका समेत कुल 32 देश हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक में रूस के खतरे से निपटने की रणनीति और सदस्य देशों द्वारा रक्षा खर्च में वृद्धि एक बड़ा मुद्दा है। 76 साल पहले बना NATO अमेरिका के दम पर दुनिया का सबसे मजबूत सैन्य संगठन है लेकिन आज यह अपने सबसे बुरे दौर में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कई बार NATO को लेकर नाखुशी जाहिर कर चुके हैं।