
मानसून आज पश्चिम बंगाल पहुंचेगा
भोपाल [महामीडिया] 24 मई को मानसून की इंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह दिनों में देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है। गुरुवार को यह पूर्वोत्तर के बचे हिस्से और फिर सिक्किम पार कर पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच गया। शुक्रवार को यह पश्चिम बंगाल में पहुंच सकता है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार थमने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा।