कोरोनावायरस से अभी तक 12 राज्यों में 68 मरीजों की मौत

कोरोनावायरस से अभी तक 12 राज्यों में 68 मरीजों की मौत

मुंबई [महामीडिया] देश में कोरोनावायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या 6815 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 324 नए मामले सामने आए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 2053 केस हैं। कोरोना के नए वैरिएंट्स से 12 राज्यों में 68 मरीजों की मौत हुई हैं। सोमवार को केरल, दिल्ली और झारखंड में 1-1 मरीज ने जान गंवाई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुई हैं । मध्य प्रदेश में फिलहाल 43 एक्टिव केस हैं।

सम्बंधित ख़बरें