अमेरिका में हिंदुओं की आबादी और मंदिरों की संख्या दुगुनी हुई 

अमेरिका में हिंदुओं की आबादी और मंदिरों की संख्या दुगुनी हुई 

वाशिंगटन [ महामीडिया] अमेरिका में हिंदू समुदाय का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले 15 साल में अमेरिका में हिंदुओं की आबादी दोगुनी होकर लगभग सवा 22 लाख हो गई है। 2025 तक हिंदुओं की आबादी लगभग 28 लाख हो जाएगी।20 साल पहले अमेरिका में 435 मंदिर थे, जिनकी संख्या बढ़कर लगभग 1000 हो गई है।मंदिरों की संख्या बढ़ने का कारण यहां आकर बसने वाले हिंदुओं की आबादी में इजाफा होना है। अमेरिका में हिंदू धर्म और संस्कृत का भी तेजी से विस्तार हुआ है। हर विकेंड में रिकॉर्ड 600 नए बच्चे हिंदू कक्षाओं में प्रवेश लेते हैं।

सम्बंधित ख़बरें