नवीनतम
तीन शुभ योगों में हलहारिणी अमावस्या आज
भोपाल [महामीडिया] आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन मृगशिर्षा नक्षत्र और गण्ड व वृद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल सुबह दोपहर 12:51-2:08 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन में संचरण करेंगे। आषाढ़ मास की अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। आषाढ़ अमावस्या को वृद्धि योग, गण्ड योग रहेगा। पूर्ण दिवस सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु आदित्य योग तथा गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है।