दस साल बाद एक बार फिर नेपाल में भारतीय नोट चलेंगे

दस साल बाद एक बार फिर नेपाल में भारतीय नोट चलेंगे

भोपाल [महामीडिया] नेपाल जल्द ही ₹100 से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों के उपयोग की अनुमति देने जा रहा है। करीब दस साल बाद यह बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नेपाल राष्ट्र बैंक  इस निर्णय को लागू करने की अंतिम प्रक्रिया में है। नियम को नेपाळी गजट में प्रकाशित करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके बाद बैंकों और वित्तीय संस्थानों को नए नियमों को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे। हालांकि इसे लागू करने की आधिकारिक तिथि अभी तय नहीं हुई है। इस निर्णय से भारत और नेपाल के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खास तौर पर भारत में काम करने वालों और पर्यटकों को अब नकदी से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें