
शेयर बाजार आज डेढ़ सौ अंकों की गिरावट पर
मुंबई [महामीडिया] आज शुक्रवार 30 मई को सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 81,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। मारुति और सनफार्मा के शेयर 1% ऊपर हैं। इंफोसिस, टेक महिंद्रा के शेयरों में करीब 2% की गिरावट है।निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है।