
इस बार होली गजकेसरी राजयोग में मनाई जाएगी
भोपाल [महामीडिया] फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन चैत्र माह की शुरुआत होती है। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर होली का पर्व मनाया जाता है। इस बार होली 14 मार्च को है। होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। होली पर गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इस योग से मिथुन और मकर राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। साथ ही उन्हें नोकरी में आ रही बाधा से छुटकारा मिलेगा। प्रॉपटी से जुड़े काम में लाभ मिलेगा।