
हरियाणा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को पराजित कर भाजपा का परचम
गुरुग्राम [महामीडिया] हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजों के लिए काउटिंग जारी है बुधवार साढ़े 11 बजे तक आए नतीजों में भाजपा को बढ़त मिली है। अंबाला, करनाल में भाजपा की जीत हुई है वहीं, कांग्रेस मेयर चुनाव में अब तक पीछे है। अब तक के रुझानों में कई इलाकों में भाजपा को बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है और रोहतक में भाजपा आगे है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी, जो कि जारी है। चार नगर निगमों में भाजपा की जीत हुई है।