काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की तीन किलोमीटर लंबी लाइन 

काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की तीन किलोमीटर लंबी लाइन 


भोपाल [ महा मीडिया] आज चौथे सोमवार को उज्जैन में अब तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। कालभैरव मंदिर के बाहर करीब साढ़े 3 किलोमीटर लंबी कतार है। दर्शन के लिए करीब साढ़े 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
ओंकारेश्वर और ममलेश्वर पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है। मंदसौर में पशुपतिनाथ रजत प्रतिमा के रूप में रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले हैं।

सम्बंधित ख़बरें