म.प्र.की ट्रेजरी में 600 करोड़ का भुगतान घोटाला उजागर

म.प्र.की ट्रेजरी में 600 करोड़ का भुगतान घोटाला उजागर

भोपाल [ महा मीडिया] 
म.प्र.की ट्रेजरी से हो रहे भुगतान के सिस्टम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। करीब 600 करोड़ की मोटी रकम में धोखाधड़ी करके कर्मचारियों ने स्वयं के परिवार के या दोस्तों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। इतना ही नहीं कर्मचारियों के वेतन-भत्तों में बिना स्वीकृति के ज्यादा पैसा डालकर भुगतान कर दिया गया।
हैरान करने वाला तथ्य यह है कि सिस्टम की इस कमजोरी का पता 2023 में चल गया था तब धोखाधड़ी की रकम 160 करोड़ थी और 42 लोगों पर एफआईआर कराई जा चुकी थी। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने ठोस कदम नहीं उठाए।

सम्बंधित ख़बरें