दूसरे टेस्ट क्रिकेट में भारत का आठवां विकेट गिरा

दूसरे टेस्ट क्रिकेट में भारत का आठवां विकेट गिरा


भोपाल [ महा मीडिया] श्रीलंका के विरुद्ध कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट क्रिकेट के दूसरे दिन भारत ने 8 विकेट पर 458 रन बना लिए हैं। मानव सुथार 18 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, ऋषभ पंत 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे । पंत ने दूसरे दिन वापसी करते हुए फिफ्टी लगाई, लेकिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल 79 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद सिराज उनका साथ दे रहे है। भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 300/5 के स्कोर से की थी। टीम ने पहले सेशन में 119 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया। डेब्यू कर रहे सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

सम्बंधित ख़बरें