भोपाल सहित कुछ जिलों मे बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभागों में सक्रिय मानसून प्रणाली और कम दबाव के क्षेत्र के कारण तेज बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश के चलते कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और बांधों के गेट खोले गए हैं। भोपाल में आज मौसम सुहाना है और आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी है।