शेयर बाजार आज गिरावट पर बंद
भोपाल [ महा मीडिया]
भारतीय बाजारों में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन कमजोरी दर्ज की गई। आज सोमवार को बेंचमार्क इंडेक्स 2 सेशन बाद लाल निशान में बंद हुए जबकि सुबह बढ़त के साथ शुरुआत हुई थी। निफ्टी 50 करीब 33 अंक गिरकर 24219 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स भी दिन के हाई 77,789 से टूटकर 77,369 पर बंद हुआ, जो शुक्रवार के बंद स्तर से 171 अंक नीचे है। वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों और चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव देखा गया।