म.प्र.के सभी स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन

म.प्र.के सभी स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.के सभी स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व  के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। साथ ही श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करने के लिए व्याख्यान होंगे। जन्माष्टमी 4 सितंबर को है इससे पहले 1 से 3 सितंबर तक प्रदेशभर के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर 1 से 3 सितंबर तक स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रम कराने को कहा गया है। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, नैतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे की समझ विकसित करना है।

सम्बंधित ख़बरें