नवीनतम
एचडीएफसी बैंक की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट सार्वजनिक
भोपाल [ महा मीडिया] एचडीएफसी बैंक का दो प्रमुख रेटिंग एजेंसियों ने प्रदर्शन का मूल्यांकन किया है। क्रिसिल ने एचडीएफसी बैंक को 76 का स्कोर दिया है। ईएसजी रिस्क असेसमेंट्स ने बैंक के प्रदर्शन को 73.03 की रेटिंग दी है। एचडीएफसी बैंक के प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट में पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस रेटिंग का मूल्यांकन किया गया है। एचडीएफसी बैंक भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है जो संपत्ति और बाजार पूंजीकरण के मामले में अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदाता है। इसकी स्थापना अगस्त 1994 में मुंबई में हुई थी।