भोपाल, शिवपुरी और नर्मदापुरम में बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में औसत 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई है। राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी इस दौरान भारी बारिश का दौर जारी रहा है। शिवपुरी (करेरा) में 5.4 इंच और भोपाल व आसपास के इलाकों में 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई।