ब्रिटेन यूक्रेन को गुप्त मिसाइल तकनीक देगा
भोपाल [ महा मीडिया]
ब्रिटेन यूक्रेन को अपनी गुप्त मिसाइल तकनीक देगा। इससे कीव में ही लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल बनाने का रास्ता साफ होगा। ब्रिटेन में इस मिसाइल को स्टॉर्म शैडो कहा जाता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम सोमवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर यूक्रेन पहुंचे। इसी दौरान मिसाइल तकनीक साझा करने की घोषणा की गयी ।
फ्रांस और यूक्रेन की योजना है कि इस साल के आखिर तक यूक्रेन में उत्पादन लाइन शुरू की जाए। इससे यूक्रेन को मिसाइल की तकनीक समझने और उसे देश में बनाने में मदद मिलेगी।