ईरान की संसद ने समुद्री सेवा शुल्क पास किया
भोपाल [ महा मीडिया]
ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल या फीस लेने के प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी है। जिन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति होगी उनसे समुद्री सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा।
इस फीस के बदले समुद्री सेवाएं, सुरक्षा और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
इसके अलावा पर्यावरण संबंधी सेवाएं और खास परिस्थितियों में ईंधन भी दिया जाएगा। भुगतान ईरानी रियाल में किया जा सकेगा।