बाल अधिकार संरक्षण के लिए न्यूजीलैंड सरकार की बड़ी तैयारी

बाल अधिकार संरक्षण के लिए न्यूजीलैंड सरकार की बड़ी तैयारी


भोपाल [ महा मीडिया] न्यूजीलैंड सरकार ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाने का निर्णय किया है। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की पार्टी संसद में नया बिल पेश करने जा रही है जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा।
इस कानून में भारी जुर्माने का प्रावधान भी शामिल किया गया है नियमों का उल्लंघन करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके वैश्विक राजस्व का दस प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें