गूगल प्ले स्टोर से तीन फर्जी लोन ऐप्स हटाए गए

गूगल प्ले स्टोर से तीन फर्जी लोन ऐप्स हटाए गए

भोपाल [ महा मीडिया] गृह मंत्रालय के निर्देश पर गूगल ने प्ले स्टोर से तीन फर्जी और खतरनाक लोन ऐप्स होराइज़न कैश सर्विस , मनी स्कोर मॉनिटर और ज़ेलिक्रेडिट को हटा दिया है।  यह ऐप्स कम ब्याज और जल्दी लोन देने का झांसा देकर भारी-भरकम ब्याज वसूलते थे। डाउनलोड होने के बाद यह  ऐप्स यूजर के फोन की निजी जानकारी, जैसे आधार कार्ड विवरण, वित्तीय डेटा, कांटेक्ट लिस्ट और गैलरी तक चुपके से पहुंच बना लेते थे।

सम्बंधित ख़बरें