कुबेरेश्वरधाम में 11 किलोमीटर लंबी भव्य कांवड़ यात्रा

कुबेरेश्वरधाम में 11 किलोमीटर लंबी भव्य कांवड़ यात्रा

भोपाल [ महा मीडिया] सीहोर में सीवन नदी के तट से कुबेरेश्वरधाम तक 11 किलोमीटर लंबी भव्य कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। यह यात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे सीवन नदी के तट पर पूजन-अर्चन के बाद शुरू हुई और 11 किमी का सफर तय कर कुबेरेश्वरधाम पहुंचेगी। सीवन नदी के पवित्र जल से भगवान कुबेरेश्वर महादेव का महाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में 100 से अधिक सेवा स्टॉल (भोजन, चाय, नाश्ता और पेयजल) और 5 मेडिकल पॉइंट बनाए गए हैं। साथ ही 1200 से अधिक पुलिस जवान तैनात हैं।

सम्बंधित ख़बरें