महर्षि महेश योगी संस्थान में महारुद्राभिषेक यज्ञ

महर्षि महेश योगी संस्थान में महारुद्राभिषेक यज्ञ

भोपाल [ महा मीडिया]
महर्षि महेश योगी संस्थान भोपाल में आज श्रावण के अंतिम सोमवार के अवसर पर महारुद्राभिषेक यज्ञ वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न हुआ । महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड  ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने हाथों से इक्कीस वैदिक पंडितों के साथ मिलकर इस महारुद्राभिषेक यज्ञ को संपन्न किया ।                                                                                              

ज्ञात हो की महर्षि महेश योगी संस्थान भोपाल में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को महारुद्राभिषेक यज्ञ तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक तक किया जा रहा था आज इसका अंतिम दिवस था।                             महारुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, छान, भोपाल के महर्षि उत्सव भवन में किया गया ।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।                 बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच सम्पूर्ण स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में श्रावण मास की प्राकृतिक छटा का दृश्य मनोरम था । महारुद्राभिषेक यज्ञ के पच्श्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

सम्बंधित ख़बरें