अब म.प्र. के आम आदमी भी सरकारी गेस्ट हाउस में ठहर सकेंगे
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस या गेस्ट हाउस में अब आमजन ऑनलाइन कमरा बुक कर ठहर सकेंगे और वहां उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। अब तक यह सुविधा सिर्फ अफसरों और जनप्रतिनिधियों को मिलती थी। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश के 267 रेस्ट हाउस में इसी माह से आमजन के लिए यह सुविधा शुरू कर दी है। यहां ठहरने के लिए विभाग द्वारा तय नई दरों के आधार पर भुगतान करना होगा। बुकिंग के लिए रेस्ट हाउस के कमरों और हॉल के अलग-अलग किराए तय किए गए हैं।लोक निर्माण विभाग ने रेस्ट हाउस आमजन के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय वर्ष 2023 में लिया था लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका था ।