चांदी की कीमतों में आज 1,619 रुपये की गिरावट

चांदी की कीमतों में आज 1,619 रुपये की गिरावट

भोपाल [ महा मीडिया]  आज मंगलवार को ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली के कारण सोने के साथ ही चांदी के भाव सुस्त पड़ गए। ग्लोबल मार्केट पर सोना 4,680 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 67.80 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट  पर सोने के वायदा भाव 1,63,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,42,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 214 रुपये की गिरावट के साथ 1,63,015 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,63,229 रुपये था। चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,921 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,299 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,220 रुपये था।

सम्बंधित ख़बरें