आज कच्चे तेल की कीमतों में फिर वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया]
कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद आज मंगलवार को फिर तेजी देखने को मिल रही है। आज ब्रेंट और WTI दोनों के भाव बढ़े हैं। ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा 91.07 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार में यह 91.28 डॉलर तक पहुंचा। वहीं WTI क्रूड का अक्टूबर वायदा 85.63 डॉलर प्रति बैरल पर था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब और WTI क्रूड 85 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है।