भावातीत ध्यान से ज्ञान धारण क्षमता में विकास: ब्रह्मचारी गिरीश

भावातीत ध्यान से ज्ञान धारण क्षमता में विकास: ब्रह्मचारी गिरीश

भोपाल (महामीडिया): तीन दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी ने इस अवसर पर कहा कि"महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र दूसरे विद्यालयों के छात्रों से अलग हैं। आप सभी साधक हैं जबकि दूसरे विद्यालयों के छात्र केवल विद्यार्थी हैं। आप सभी के पास भावातीत ध्यान के निरंतर अभ्यास की शुद्ध चेतना का पात्र है, जिसमें हम ज्ञान को भर देते हैं। हम भावातीत ध्यान के अभ्यास से निरंतर ज्ञान के इस पात्र की क्षमता को बढ़ाते हैं अर्थात चेतना का विस्तार करते हैं। यह एक बहुदिशाई विस्तार है, जिसका दूरगामी प्रभाव होगा। यही सर्वश्रेष्ठ कार्य है। भावातीत ध्यान से ज्ञान धारण क्षमता का विकास होता है। इस भावना के साथ आप सभी आगे बढ़ें क्योंकि हम जड़ों को सींचते हैं, तनों को नहीं। आप सभी को जागृत चेतना सहित विश्व का बहुमूल्य नागरिक बनाना हमारा दायित्व है। हम आपको क्षेत्रीय और राष्ट्रीय से आगे ले जाकर ग्लोबल लीडर बनाना चाहते हैं।"            

ब्रह्मचारी गिरीश जी ने आगे कहा कि आप सभी लोगों को वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार होना होगा। योग में स्थित होकर जो कर्म करेगा वह विजेता होगा। हमें युद्ध अथवा प्रतियोगिता नहीं जीतनी है बल्कि योग में स्थित होकर कर्म करते हुए विजेता बनना है। इस अवसर पर ब्रह्मचारी गिरीश जी ने महर्षि संस्थान द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों महर्षि वेद विज्ञान एवं ओजस्वी का परिचय कराते हुए इसके निरंतर अध्ययन का सुझाव दिया।                 

आज के कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि संस्थान की परंपरा अनुसार गुरु परंपरा पूजन एवं शांति पाठ के साथ प्रारंभ हुआ। जिसे पांच वैदिक पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। इसके पश्चात महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने मिलकर स्वागत गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। इसके बाद महर्षि महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के छात्रों ने नृत्य, गायन एवं वादन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं जिसे उपस्थित दर्शकों ने ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया। यह तीन दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव आज प्रारंभ हुआ है जोकि 25 अक्टूबर तक चलेगा। इस महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में 61 महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के 426 छात्र एवं छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान 29 से अधिक विधाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न होगी। आज के कार्यक्रम के दौरान मंच पर महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रमोद वर्मा, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के कार्यपालक निदेशक डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के निदेशक संचार एवं जनसंपर्क विजय रत्न खरे सहित अन्य निदेशक गण उपस्थित थे। इस तीन दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस , बैरसिया मार्ग, लांबाखेड़ा,भोपाल में किया जा रहा है । 

सम्बंधित ख़बरें