भोपाल सहित कई जिलों के तापमान में दो डिग्री का उछाल 

भोपाल सहित कई जिलों के तापमान में दो डिग्री का उछाल 

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल में मार्च के आखिरी हफ्ते में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1 डिग्री का उछाल आया है। बुधवार को तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। स्थिति यह है कि दोपहर 12 बजे लू जैसे हालात हैं। मध्यप्रदेश में मौसम बदल रहा है। भोपाल समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज गर्मी पड़ रही है। मंदसौर, नीमच, रतलाम और दमोह में हीट वेव यानी गर्म हवाएं चल रही हैं। वहीं, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा समेत कई जिलों में बादल छा रहे हैं। 
 

सम्बंधित ख़बरें