विकास के लिए विजन और नीतियाँ जरुरी : नरेन्द्र मोदी

विकास के लिए विजन और नीतियाँ जरुरी : नरेन्द्र मोदी

भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज  बुधवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे हैं। वह अपराह्न करीब सवा तीन बजे सागर पहुंचे। सागर के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बड़तूमा में उनकी सभा हो रही है। यहां उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि "पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकॉर्ड वोटों से जिताया था। सागर ने फिर मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार। देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है, जब सही नीतियां हों, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी। आज वही एमपी भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।" प्रधानमंत्री सागर लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी डा. लता वानखेड़े के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने यहां कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "आज कांग्रेस की ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर सभी सन्न हो गए हैं।हमारा संविधान साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। स्वयं बाबा साहब  भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन, कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया। साल दर साल अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए कई हथकंडे अपना रहे हैं। देशवासियों की आंखों में धूल झोंकने का खेल-खेल रहे हैं।"

 

सम्बंधित ख़बरें