
आज विश्व अंगदान दिवस
भोपाल [ महा मीडिया] हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है और यह दिन उन गुमनाम नायकों को सम्मानित करने का दिन है जिन्होंने अपनी मृत्यु के बाद अपने अंगों को दूसरों की ज़िंदगी बचाने के लिए दान किया। यह दिन हमें यह एहसास दिलाता है कि एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी उसका शरीर दूसरों के जीवन में उम्मीद और जीवन का संचार कर सकता है। अंगदान केवल एक दान नहीं बल्कि जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है। अंगदान दो तरह से होता है। जीवित दान और मृत्यु उपरांत दान। इससे दाता को कोई गंभीर नुकसान नहीं होता। ब्रेन डेड घोषित मरीज के हृदय, फेफड़े, यकृत, गुर्दे, आंत और अग्न्याशय जैसे अंग कॉर्निया, हड्डियां, त्वचा जैसे ऊतक दान किए जा सकते हैं। अंगों का आवंटन रक्त समूह, लोकेशन, आयु अंतर और रजिस्ट्रेशन क्रम के आधार पर किया जाता है ताकि सही समय पर सही मरीज तक अंग पहुंचे।