गूगल भी मना रहा है ओलंपिक गेम्स का जश्न

गूगल भी मना रहा है ओलंपिक गेम्स का जश्न

 भोपाल  [ महामीडिया ] पेरिस में आज से ओलंपिक खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो रही है। सीन नदी पर होने वाली ओपनिंग सेरेमनी से इन खेलों का बिगुल बज जाएगा। पूरा विश्व इन खेलों के लिए जश्न के लिए तैयार है और इसमें गूगल भी पीछे नहीं है। गूगल ने शुक्रवार को जो डूडल बनाया है वो ओलंपिक खेलों के लिए ही बनाया है। पेरिस में 100 साल बाद ओलंपिक खेलों की वापसी हो रही है। इस मौके पर गगूल ने अपने डूडल को इन खेलों को समर्पित किया है। गूगल पर आमतौर पर जब सर्च के लिए जाते हैं तो उसका लोगो दिखाई देता है लेकिन आज के दिन उस लोगो की जगह ओलंपिक खेलों का डूडल दिखाई देगा।

सम्बंधित ख़बरें