
विमेंस प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जायंट्स से
वडोदरा [ महा मीडिया] विमेंस प्रीमियर लीग के 5वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। मैच आज शाम 7:30 बजे से वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात लीग के इतिहास में मुंबई को अब तक नहीं हरा सकी है। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। गुजरात का सीजन का तीसरा और मुंबई का दूसरा मैच होगा। गुजरात जायंट्स को एक मैच में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
मैच डिटेल्स, 5वां मैच MI vs GG तारीख: 18 फरवरी स्टेडियम: कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM