भारत का टेक्निकल स्टाफ मालदीव पहुंचा

भारत का टेक्निकल स्टाफ मालदीव पहुंचा

नई दिल्ली (महामीडिया): भारतीय टेक्निकल स्टाफ की पहली टीम मालदीव पहुंच गई है। ये टीम 10 मार्च को भारत लौटने वाले सैनिकों को रिप्लेस करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
दरअसल, भारत और मालदीव के बीच समझौता हुआ है कि भारतीय सैनिक 10 मई तक अपने देश लौट जाएंगे और मालदीव की रेस्क्यू यूनिट को भारत का ही टेक्निकल स्टाफ ऑपरेट करेगा। इस समझौते का पहला चरण 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा।
मालदीव की फॉरेन मिनिस्ट्री के मुताबिक- मालदीव में भारत के तीन एविएशन प्लेटफॉर्म हैं। इसमें से एक पर मौजूद सैनिक 10 मार्च तक भारत लौटेंगे। इसके बाद दो और प्लेटफॉर्म पर मौजूद भारतीय सैनिक 10 मई तक अपने देश चले जाएंगे। मालदीव में करीब 80 भारतीय सैनिक हैं। ये दो हेलिकॉप्टर और एक एयरक्राफ्ट का ऑपरेशन संभालते हैं। 
 

सम्बंधित ख़बरें