रूस के बिना दुनिया में शांति मुमकिन नहीं: पुतिन

रूस के बिना दुनिया में शांति मुमकिन नहीं: पुतिन

नई दिल्ली (महामीडिया):  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज देश के नाम संबोधन दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा- रूस के बिना विश्व में शांति संभव नहीं है। पश्चिमी देश रूस और यूक्रेन दोनों को बर्बाद करना चाहते हैं। हमारे अंदरूनी मामलों में कोई दखल नहीं दे सकता।
पुतिन ने कहा यूक्रेन में हो रहे स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में हमें जनता का समर्थन मिला। उन्होंने जंग लड़ रहे सैनिकों को हीरो बताया। उन्होंने कहा- सैनिकों को पूरे देश का समर्थन मिल है। पुतिन जंग में मारे गए सैनिकों के लिए एक पल के लिए मौन हुए। इसके बाद उन्होंने कहा- रूस अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है। अमेरिका देश में फूट डालने की कोशिश कर रहा है। वो देश में विभाजन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से दृढ़ है। लेकिन एकता के जरिए हम किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। एकता से ही हमने कोरोना और आतंकवाद का मुकाबला किया है।

सम्बंधित ख़बरें