
एनवीडिया फिर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी
भोपाल [महामीडिया] सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया एक बार फिर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। 3 जून को कंपनी के शेयर में 2.80% की तेजी रही जिसके चलते मार्केट कैप बढ़कर 296 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। कंपनी ने यह मुकाम आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल को पीछे छोड़कर हासिल किया है। एपल का मार्केट कैप करीब 285 लाख करोड़ रुपए है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैपकरीब 250 लाख करोड़ रुपए है।इससे पहले एनवीडिया जून 2024 में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी थी लेकिन कंपनी के नाम यह रिकॉर्ड केवल एक दिन के लिए ही रह पाया था।