राशन कार्ड धारकों को 30 जून तक ई-केवाईसी करना जरूरी

राशन कार्ड धारकों को 30 जून तक ई-केवाईसी करना जरूरी

नई दिल्ली (महामीडिया):  भारत में राशन कार्ड लाखों परिवारों के लिए जीवन रेखा की तरह है। यह न केवल सस्ते या मुफ्त अनाज की गारंटी देता है, बल्कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जरूरी डॉक्यूमेंट है। अब सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत सभी राशन कार्ड धारकों को 30 जून 2025 तक अपने राशन कार्ड की e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक- नो योर कस्टमर) प्रक्रिया पूरी करानी होगी। अगर यह काम समय पर नहीं हुआ, तो राशन कार्ड से नाम हट सकता है और मुफ्त या सस्ता राशन मिलना बंद हो सकता है।
सरकार का मकसद राशन वितरण प्रणाली को और मजबूत करना है। कई बार ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग गलत तरीके से राशन कार्ड का लाभ उठाते हैं, जैसे कि फर्जी कार्ड बनवाना या अपात्र होने के बावजूद राशन लेना। इसके साथ कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि लोगों की मृत्यु हो जाने के बाद भी उनके परिवार के लोग उनके नाम पर इसका लाभ लेते रहते हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। यह प्रक्रिया आधार कार्ड के जरिए की जाती है, जिसमें राशन कार्ड धारक और उनके परिवार के सभी सदस्यों की पहचान वेरिफाई की जाती है। e-KYC से यह सुनिश्चित होगा कि राशन का लाभ केवल सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।
सरकार ने पहले इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तय की थी, लेकिन कई लोगों को तकनीकी समस्याओं और जानकारी के अभाव का सामना करना पड़ा। इसलिए, अब इसे बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया है।
 

सम्बंधित ख़बरें