सेंसेक्स, निफ्टी अपने-अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे

सेंसेक्स, निफ्टी अपने-अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे

मुंबई [महामीडिया]:   शेयर बाजार ने आज यानी गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,522 और निफ्टी ने 24,829 का स्तर छुआ। हालांकि, बाद में बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 626 अंक की तेजी के साथ 81,343 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 187 अंक की तेजी रही, ये 24,800 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिला। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.22% की तेजी रही। वहीं, मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.57% की तेजी रही। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं कल यानी बुधवार को मुहर्रम की छुट्टी पर बाजार बंद था।

सम्बंधित ख़बरें