
म.प्र. के 10 शहर ग्रीन सिटी के रूप में विकसित होंगे
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. का फोकस नवीकरणीय ऊर्जा से बिजली उत्पादन पर है। इसके लिए सरकार ने ग्रीन सिटी की शुरुआत कर दी है। इसके तहत फिलहाल प्रदेश सरकार अगले दो वर्षों में 10 शहरों को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने जा रही है जहां 75 प्रतिशत बिजली नवीकरणीय ऊर्जा से आपूर्ति की जाएगी। सांची और खजुराहो में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है, और धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों पर 100 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग अनिवार्य होगा। इसके लिए मुख्यत: हेरिटेज टाउन, पर्यटन स्थल और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व के नगरों को चुना जाएगा। मप्र ने प्रदेश के 10 शहरों को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। यह पहल न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य को सतत विकास की दिशा में आगे ले जाने का एक सशक्त प्रयास भी है। ग्रीन सिटी के तौर पर विकास के लिए नगरों के चयन की प्रक्रिया जारी है। इसमें महेश्वर, चंदेरी, मांडू, ओरछा, अमरकंटक, भीमबेटका, ओंकारेश्वर, चित्रकूट जैसे नगरों के चयन पर विचार चल रहा है। इस योजना के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत सांची और खजुराहो से कर दी है। ये दोनों शहर न केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी खास हैं। आने वाले समय में अन्य शहरों में भी इस योजना को लागू किया जाएगा। ग्रीन सिटी के रूप में विकास के लिए महेश्वर, चंदेरी, मांडू, ओरछा, अमरकंटक, भीमबेटका, ओंकारेश्वर और चित्रकूट जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले शहरों पर विचार किया जा रहा है। इन स्थानों को चुनने का मुख्य आधार उनकी सांस्कृतिक और पर्यटन महत्ता है। 2025 की गाइडलाइन में इस दिशा में स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं।