शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टेस्ट टीम घोषित

शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टेस्ट टीम घोषित

मुंबई [महामीडिया] बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं। ऋषभ पंत उप-कप्तान चुने गए हैं। आज शनिवार को मुंबई में हुई मीटिंग में इसकी घोषणा की गई। साथ ही इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा भी हुई है। 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे में भारत को 5 टेस्ट खेलने हैं। टीम में साई सुदर्शन और करुण नायर को जगह मिली है। वहीं शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे ये 16 खिलाड़ी- शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

सम्बंधित ख़बरें